फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Heavy Fire in Wooden Warehouse in Hathras

हाथरस में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग

Thu, 31 May 2018 12:13 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Thu, 31 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
 Heavy Fire in Wooden Warehouse in Hathras
हाथरस के गोदाम में लगी आग। - फोटो : Amar Ujala
आगरा रोड पर बस स्टैंड के सामने स्थित आरा मशीन और लकड़ी के गोदाम में बुधवार तड़के करीब तीन बजे आग लग गई। घनी आबादी में लगी आग के कारण आसपास के लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन


आग पर काबू पाने के लिए रात को ही जिलेभर से दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया था। इसके बावजूद आग नहीं बुझी तो अलीगढ़ से भी फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। दमकल की 10 गाड़ियों ने सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखी लाखों रुपये की इमारती लकड़ी जलकर राख हो गई। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। 
विज्ञापन


बस स्टैंड के सामने स्थित मोहल्ला माईयान के पास राधेलाल गोपाल प्रसाद टिम्बर कंपनी की आरा मशीन और गोदाम है। गोदाम के बाहरी हिस्से में इंग्लिश स्पीकिंग सेंटर भी चलता है। घनी आबादी में मौजूद इस गोदाम में बुधवार तड़के अचानक आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलते देख लोगों ने कंपनी के मालिक मनोज गुप्ता और रामकुमार गुप्ता निवासीगण सीकनापान गली को सूचना दी। मनोज गुप्ता जब गोदाम पर पहुंचे तब तक आग गोदाम के एक हिस्से में भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। एफएसओ अरविंद कुमार फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच चुके थे। उनके अलावा सदर कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा गोदाम लकड़ी से भरा हुआ था। फायरकर्मियों को डर था कि अगर आग पूरे गोदाम में फैल गई तो उसे काबू करना बेहद मुश्किल होगा और इससे वाशिंदों को भी खतरा बढ़ जाएगा। इस लिए सादाबाद, सासनी और फिर सिकंदराराऊ से दमकल की गाड़ियों को बुला लिया गया। आग के कारण वहां हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई इससे आगरा रोड पर जाम जैसे हालात बन गए। सुबह सात बजे करीब फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया था, लेकिन 10 बजे तक फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां धधकती लकड़ी को बुझाने में जुटे रहे। गोदाम स्वामी मनोज गुप्ता के मुताबिक आग लगने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। वह आग के कारण हुए नुकसान का आंकलन करने में जुटे हैं। 

वहीं सदर कोतवाल जसपाल सिंह पंवार का कहना है कि आग पर कई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। गोदाम मालिक के लिखित शिकायत देने पर मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed