{"_id":"5a5649ca4f1c1b5f078b5b9c","slug":"handdicaped-shot-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग को दिनदहाड़े गोली मारने के बाद सीएचसी पर लगी भीड़।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के लोधई रजवाहा के पुल पर बुधवार सुबह एक दिव्यांग को उसकी कार रोककर चार युवकों ने पिटाई कर गोली मार दी। इसके बाद हमलावर बाइकों से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की पीआरवी ने घायल दिव्यांग को सहपऊ सीएचसी में भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल दिव्यांग ने ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों पर हमले का आरोप लगाया है।
आगरा जिले के बहरन थाना क्षेत्र के गांव नगला अमर सिंह निवासी बॉबी यादव पुत्र लाल सिंह यादव उर्फ लालू बुधवार की सुबह दांत में दर्द की दवा लेने अपनी नैनो गाड़ी से सहपऊ आ रहा था। जैसे ही वह गांव लोधई रजवाहा के पुल पर पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद बाइक पर सवार चार लोगों ने उसे रोक लिया। वह गाड़ी से बाहर आया तो इन लोगों ने उसे जमीन पर गिराकर पीटने लगे। पास के खेतों में काम करने वालों ने जब झगड़ा होते देखा तो उस ओर आने लगे। इस पर वे दिव्यांग को गोली मार कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
लोगों ने उस युवक के मोबाइल फोन से ही उसके परिजनों और पुलिस को फोन कर दिए। सूचना पर पहुंची पीआरवी उसको लेकर सीएचसी गई। जहां डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। इस बीच उसके परिजन भी वहां पहुंच गए। घायल ने सहपऊ कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार को बताया कि उसकी पहली पत्नी के भाई नरेंद्र, नेमीचंद्र उर्फ नवीचंद्र पुत्रगण लक्ष्मीनारायण निवासीगण रानीपुरा थाना मटसेना जिला फीरोजाबाद एवं साढू मुरारीलाल पुत्र सर्वेश कुमार निवासी श्रीकृष्ण मढै़या थाना खंगर जिला फीरोजाबाद ने मारपीट की। उनमें से एक ने उसको गोली मार दी और भाग गए। एक युवक ने कपड़े से मुंह ढक रखा था, जिससे वह उसे नहीं पहचान सका ।
घायल बॉबी की पहली शादी रानीपुरा निवासी लक्ष्मीनारायण की पुत्री शारदा देवी के साथ सन 2012 में हुई थी। उससे एक पुत्री भी है। चार साल पहले ट्रेन से कटकर शारदा की मौत हो गई थी। ससुरालियों ने उस पर आगरा न्यायालय में दहेज हत्या का मुकदमा भी चला रखा है। इस मुकदमे में बुधवार को तारीख भी थी। दोनों पक्षों के मध्य समझौते की बात भी चल रही थी। पुलिस ने घायल के ताऊ चिंरजीलाल पुत्र अनेक सिंह निवासी नगला अमर सिंह की तहरीर पर धारा 307 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी हैं।
------
तहरीर के मुताबिक तीन लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 307 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेज दी गई है। उनको शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-योगेश कुमार, सीओ सादाबाद