फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Government wheat caught in black market

कालाबाजारी के शक में पकड़ा सरकारी गेहूं

Thu, 27 Sep 2018 12:04 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सासनी, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सासनी, हाथरस। Updated Thu, 27 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Government wheat caught in black market
गेहूं - फोटो : amar ujala
कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिलखौरा कलां के राशन विक्रेता का गेहूं कालाबाजारी के शक में पकड़ लिया। पुलिस इसे थाने ले आई। सूचना पाकर आपूर्ति एवं खाद्य विभाग के अधिकारी मौके पर आ गए। गोदाम प्रभारी एवं राशन विकेता के रजिस्टरों के मिलान के बाद राशन सामग्री रिलीज कर दी गई। 
विज्ञापन


दरअसल, कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बिलखौरा कलां में राशन का गेहूं और चावल कालाबाजारी के लिए जा रहा है। पुलिस ने गांव में छापा मारकर गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली और थाने ले आई। इस वाहन में करीब 70 बोरी गेहूं भरा था। पुलिस ने इस मामले की जानकारी तत्काल आपूर्ति विभाग को दे दी। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक अपनी टीम के साथ थाने आए। ग्राम बिलखौरा के राशन विक्रेता और गोदाम प्रभारी के रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा पकड़ी गई राशन सामग्री गेहूं राशन विक्रेता का ही निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed