फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Girl injured in the accident after the conflict

हादसे में लड़की घायल होने के बाद संघर्ष

Fri, 26 Feb 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

सादाबाद/हाथरस। सादाबाद क्षेत्र के गांव गुमानी गढ़ी में शुक्रवार की देर रात सड़क हादसे में एक लड़की के घायल होने के बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष अलग-अलग जातियों के बताए जा रहे हैं। दोनों में जमकर मारपीट हुई, जिससे गांव में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। गांव में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। देर रात एसपी समेत आला पुलिस अफसर भी गांव में पहुंच गए। कई थानों के फोर्स को भी बुलवा लिया गया और गांव में फ्लैग मार्च किया। खबर लिखने तक गांव में तनाव भरी शांति थी, जबकि घायल लड़की को इलाज के लिए आगरा भेज दिया गया। 

बताते हैं कि बीडीसी सदस्य मनोज निवासी गढ़ी गुमानी की बेटी नीतू कार की चपेट में आकर घायल हो गई। बताते हैं कि नीतू के पिता को कुछ लोग कार में अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे। विरोध में नीतू इनकी कार पर लटक गई। तभी उसका पांव कार के पहिए की चपेट में आ गया। हालांकि कोतवाली सादाबाद के प्रभारी महेश यादव का कहना है कि लड़की महज एक हादसे में घायल हुई है। उसके पिता के साथ जबर्दस्ती जैसी कोई बात सामने नहीं आई। हादसे के बाद गांव में दो पक्षों के लोग आमने-सामने, जिसके बाद जमकर मारपीट हुई। वहां भगदड़ मच गई। एसपी अजयपाल का कहना है कि दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। गांव में जातीय संघर्ष जैसी कोई बात नहीं है। गांव में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed