{"_id":"6410bdc4889bf7680f64f3bf8ba5f5fb","slug":"gangwar-between-two-parties-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, पथराव
अमर उजाला ब्यूूराे/हाथ्ारस
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र में बिजली कॉटन मिल चौराहे के पास रुपये खुले कराने को लेकर एक सफाई कर्मचारी का झगड़ा महिला दुकानदार से हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई और पत्थर फेंके गए। बोतलें भी फिंकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
बिजली कॉटन मिल चौराहे के पास सोनवती पत्नी कमल सिंह मीना निवासी सीर की जनरल स्टोर की दुकान है। शनिवार दोपहर को नगर पालिका में सफाई कर्मी सुनील कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी मोहल्ला कर्र के पुत्र साहिल वहां सफाई करने पहुंचे। ये सोनवती की दुकान पर 500 रुपये खुले कराने के लिए चप्पल पहनकर अंदर चले गए। सोनवती ने इसका विरोध किया और सफाईकर्मी को भला-बुरा कहा। सफाई कर्मी साहिल पर आरोप है कि उसने फावड़ा लेकर काउंटर पर दे मारा। सोनवती ने भी ईंट फेंककर उसे मारी। इसके बाद लोगों ने मामले को शांत करा दिया।
सोनवती ने सीर में अपने रिश्तेदारों को बुला लिया और साहिल ने अपने पिता सुनील कुमार को पूरी बात बता दी। दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। फिर जमकर पथराव होने लगा। सफाई कर्मियों ने भी दुकानों पर रखीं कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें फेंकी। सीर के लोगों ने सुनील कुमार को पकड़ लिया और लोहे की रॉड से उस पर हमला बोल दिया। वह बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची और सुनील, उसके बेटे साहिल, सचिन पुत्र श्याम मीना और किशोर पुत्र सोबरन सिंह निवासी सीर को हिरासत में ले लिया। चारों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है। इंस्पेक्टर राजेश्वर प्रसाद त्यागी का कहना है कि मामूली बात पर झगड़े की कोशिश हुई थी। चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।