फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fuafa seeks ransom for abduction of eight lakhs

फूफा ने किया अपहरण आठ लाख की फिरौती मांगी

Sat, 26 Aug 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 26 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fuafa seeks ransom for abduction of eight lakhs
demo pic
सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती ढाई महीने से लापता है। कोतवाली में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज है। हालांकि अब युवती के पिता ने बुलंदशहर निवासी अपने जीजा पर अपहरण करने और युवती को छोड़ देने के बदले आठ लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बालापट्टी निवासी राकेश कुमार पुत्र रामबाबू ने नौ जून को बेटी सीमा के लापता होने पर 14 जून को सदर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राकेश कुमार बीते ढाई महीने से बेटी का पता लगाने की कोशिश में लगे थे। किसी तरह उन्हें यह पता चला कि बेटी सीमा उनके जीजा बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के गांव भोजगढ़ी के रहने वाले धीरज सिंह चौहान पुत्र लीला सिंह चौहान के कब्जे में है।
विज्ञापन


इस पर राकेश कुमार ने धीरज से फोन पर संपर्क कर बेटी को छोड़ देने की गुहार लगाई। राकेश कुमार का आरोप है कि धीरज ने रुपयों की खातिर उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है और अब वह बेटी को छोड़ने के लिए आठ लाख रुपये की फिरौती मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश ने बताया कि धीरज अपनी पहली पत्नी को छोड़ चुका है और अब उसने बेटी से जबरन शादी रचा ली है। आठ लाख रुपये नहीं देने पर धीरज ने सीमा को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने राकेश की शिकायत पर आरोपी धीरज के विरुद्ध अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि पीड़ित पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed