{"_id":"c94acc910072ffab7b0915b032c0fd51","slug":"firing-in-sasni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दुकानदार को गोली मारी, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दुकानदार को गोली मारी, गंभीर
hathras
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी (ब्यूरो)। कोतवाली चौराहे पर सासनी-कैलोरा संपर्क मार्ग स्थित एक परचून की दुकान पर बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों ने एक दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस दौरान गोली लगने से दुकान स्वामी घायल हो गया। फायरिंग की अवाज सुनकर भगदड़ मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया है।
ग्राम नगला सुक्खा माजरा रघनियां निवासी बंटी पुत्र राज कुमार कोतवाली चौराहे के निकट सासनी-कैलोरा सम्पर्क मार्ग पर परचून की दुकान चलाता है।
बुधवार की शाम करीब साढे़ सात बजे रोजाना की तरह दुकान का संचालन कर रहा था। तभी एक बोलेरो गाड़ी दुकान के सामने रुकी। बोलेरो में बैठे अज्ञात लोगों ने दुकानदार को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकानदार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली दुकानदार बंटी के सोने में लग गई। गोली लगते ही बंटी दुकान में गिर गया। आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना पर थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। घायल बंटी को स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। हालत गम्भीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए अलीगढ़ भेज दिया। थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह का कहना है कि विवेचना के बाद ही वास्तविकता का पता चल पाएगा।