अनशन पर बैठे अधिवक्ता की हालत बिगड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। जिला न्यायालय के अधिवक्ता लोधी मुकेश कुमार पिछले तीन दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। बुधवार को उनकी हालत बिगड़ गई, जिससे वकीलों में नाराजगी है। अधिवक्ता मुकेश कुमार का आरोप है कि अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। उनके मान-सम्मान को भी ठेस पहुंचाई जा रही है। यहां तक कि अपशब्दों के प्रयोग भी किए जाते हैं। इससे परेशान होकर उसे अनशन पर बैठना पड़ा। उन्होंने उच्च न्यायालय से भी इस बारे में संज्ञान लेने की अपील की है। इस मसले को लेकर स्थानीय बार अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा व सचिव भागीरथ शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ता उमेश गुप्ता, राजीव तिवारी, लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, राकेश स्वामी सहित 10 अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायाधीश जयशील पाठक से मुलाकात की। इस बारे में जिला न्यायाधीश ने डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष व सचिव को पत्र भेजकर अधिवक्ता मुकेश कुमार की भूख हड़ताल को अनुचित बताया है। उन्होंने बार से हड़ताल समाप्त कराने को भी कहा है।