फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ?facebook friend cheated the girl

फेसबुक फ्रेंड ने प्यार में दिया धोखा

Wed, 04 Nov 2015 12:12 AM IST
hathras
hathras Updated Wed, 04 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। सदर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत देहरादून की नाबालिग लड़की को मंगलवार सुबह उसके परिजनों सुपुर्द कर दिया। लड़की की दोस्ती हाथरस के एक लड़के से फेसबुक पर हुई थी। वह लड़के से मिलने यहां आई थी, लेकिन लड़के ने धोखा दे दिया और उसका फोन नहीं उठाया। गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस को यह लड़की सोमवार रात को बस स्टैंड पर मिली थी।
विज्ञापन

लड़की दसवीं की छात्रा है। दो महीने पहले साकेत कॉलोनी निवासी एक लड़के से फेसबुक पर जान पहचान के बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़की ने लड़के से मिलने की इच्छा जाहिर की और मां-बाप को बिना बताए वह देहरादून से हाथरस आ गई। यहां आकर उसने लड़के को फोन किया। लड़के ने पहली बार में फोन उठा लिया, लेकिन लड़की के हाथरस पहुंचने की खबर ने उसके होश उड़ा दिये। इसके बाद उसने फोन नहीं उठाया। लड़की का दिल टूट गया और दुखी मन से वह देहरादून लौटने की राह देखने लगी। सोमवार रात को एसएसआई अनिल कुमार सिंह गश्त पर थे जब उनकी नजर बस स्टैंड पर खड़ी पर इस लड़की पर गई। सुनसान जगह पर अकेले खड़ा होने का कारण पूछा तो लड़की ने सारी बात बता दी। एसएसआई उसे थाने ले आए और दो महिला कांस्टेबलों के साथ उसे अलग कमरे में रखा गया। बेटी के गुम होने से चिंता में डूबे परिजनों को रात में ही सूचित कर दिया गया। सुबह छह बजे परिजन यहां पहुंच गए। लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed