फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Durpur two sides in the conflict , six injured

धौरपुर में दो पक्षों में संघर्ष, छह लोग जख्मी

Fri, 19 Feb 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Durpur two sides in the conflict , six injured

हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर में एक बच्चे को ट्यूटर द्वारा पीटे जाने के बाद गुरुवार की रात को दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ, जिससे गांव में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। संघर्ष में छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों से तहरीर ले ली गई है। मामले की दोतरफा रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव धौरपुर में एक युवक संदीप कुमार ट्यूशन पढ़ने का काम करता है। वह एक पक्ष के छात्र को ट्यूशन पढ़ाता है। गुरुवार को छात्र की तबियत एकाएक खराब हो गई। आरोप है कि इस दौरान छात्र का शिक्षक से विवाद हो गया। शिक्षक पर छात्र को तमाचा जड़ने का आरोप है। छात्र ने इसके बारे में अपने घर जाकर जानकारी दी। शिक्षक का आरोप है कि छात्र के परिजनों ने उसके घर आकर उससे मारपीट की।

इसके बाद शिक्षक पक्ष के काफी लोग भी वहां आ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। लात-घूसों से मारपीट हुई। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के एक-दूसरे से दूर होने पर जमकर पथराव हुआ। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का बागला जिला अस्पताल में उपचार कराया है। हाथरस जंक्शन कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में है। दोनों पक्षों से तहरीर ले ली गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed