फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dhuna woman to resist tampering

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को धुना

Sat, 16 Apr 2016 11:33 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। बौहरे वाली देवी मंदिर के पास दर्शन को जा रही एक श्रद्धालु युवती ने जब अश्लील फब्तियां कसे जाने का विरोध किया तो उसे मनचले और उसके साथियों ने मिलकर पीट दिया। पुलिस के पहुंचने पर मनचले के साथी भाग निकले। आरोपी एक स्कूल में चपरासी है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


रामनवमी को रात के समय देवी मंदिराें पर खासी भीड़ लगी हुई थी। इसी भीड़ में कई लोग छेड़खानी का मौका तलाश रहे थे। यज्ञदत्त शर्मा पुत्र शिवचरण लाल शर्मा निवासी बालापट्टी कलवारी प्राथमिक हाईस्कूल में चपरासी के पद पर तैनात है। उन पर पीड़िता का आरोप है कि वह मुरसान गेट पर बौहरे वाली देवी मंदिर आने-जाने वाली श्रद्धालु युवतियों पर अश्लील फब्तिंया कसते हैं। शुक्रवार रात तो उन्होंने हद कर दी। पीड़ित युवती पर फब्तियां कसने के साथ ही उसे छेड़ भी दिया। ऐसा करने पर युवती ने आरोपी को तमाचा रसीद दिया। यह तमाचा आरोपी से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने युवती की पिटाई शुरू कर दी। आरोपी को भीड़ से बचाने के लिए उसके कुछ साथी भी वहां आ गए। इतने में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। एसआई जसवीर सिंह के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्ध धारा 294 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed