फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Death of one of the deadline of the hiaton line

हाइटेंशन लाइन के करंट से एक की मौत

Tue, 04 Sep 2018 11:59 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ हाथरस। Updated Tue, 04 Sep 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Death of one of the deadline of the hiaton line
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
थाना क्षेत्र के गांव नगला कोठी में हाइटेंशन विद्युत लाइन में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई,जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक का शव काफी देर तक पोल पर ही लटका रहा। बाद में उसे जैसे-तैसे उतरवाया गया। इधर,गंभीर रूप से झुलसे लोगों को बेहद नाजुक हालत में अलीगढ़ भेजा गया। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला कोठी में कुछ मजदूर नई विद्युत लाइन डालने का काम कर रहे थे।यह काम एक ठेकेदार करा रहा था।इसके निकट से ही 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। किसी तरह से इस नई लाइन में करंट आ गया और इसका नतीजा यह हुआ कि विद्युत करंट की चपेट में आकर सोनपाल पुत्र गीतम निवासी निंजरा बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि तीन अन्य कर्मी राकेश,रामवीर,मुकेश बुरी तरह से झुलसकर पोल से नीचे गिर गए। यह भी निंजरा के ही रहने वाले हैं। इन्हें बेहद नाजुक हालत में अलीगढ़ भेजा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच  गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed