फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   deadbody of newly married women recover in a house

खाली मकान में मिला नवविवाहिता का शव

Wed, 16 Dec 2015 12:03 AM IST
hathras
hathras Updated Wed, 16 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
सासनी। मंगलवार की सुबह ग्राम छौंड़ा के एक मकान के अंदर नव विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मकान काफी समय से खली पड़ा था।
विज्ञापन

सूत्राें की मानें तो करीब डे़ढ़ साल पहले ग्राम छौंड़ा निवासी कन्हैया पुत्र वीरेन्द्र कोरी की शादी बल्देव जनपद मथुरा निवासी आंचल के साथ हुई थी। आंचल मूलत: बंगाल की रहने वाली बताई गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आंचल का पति कन्हैया अपराधी प्रविृत्ति का है। वर्तमान में एक हत्या के आरोप में फरार चल रहा है। दो सप्ताह पहले पुलिस ने उसके मकान की कुर्की की थी। इस कारण मकान में कोई नहीं रहता था। कन्हैया के माता-पिता दिल्ली में रहकर कारोबार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह आंचल का शव मकान में पड़ा देखा सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार आंचल के शरीर पर कोई बाहरी चोट आदि के निशान नहीं थे। घटनाक्रम में अहम सवाल यह है किे आखिर आंचल की मौत कैसे हुई। शव मकान में कैसे आया। यह पोस्टमार्टम के बाद विवेचना से ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed