फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body found in a tube well in Hathras

नलकूप की कुंडी में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Sun, 22 Apr 2018 12:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sun, 22 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in a tube well in Hathras
घटना के बाद पड़ताल के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
मथुरा रोड स्थित गांव हतीसा में शनिवार शाम पड़ोसी गांव भगवंतपुर के 24 वर्षीय युवक नरेंद्र पुत्र भूरी सिंह का शव नलकूप की कुंडी में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा शव को मथुरा-बरेली राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी और एसडीएम ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर जाम खोला गया। 
विज्ञापन


इससे पहले गांव के लोगों ने भी अपनी बाइक और कारों को सड़क पर आड़ा-तिरछा खड़ाकर जाम लगवाने में परिजनों की मदद की। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। सदर कोतवाली और हाथरस गेट पुलिस के अलावा मुरसान, चंदपा, सादाबाद थाने से भी फोर्स बुलाया गया। घटनास्थल से पुलिस को हाथरस नंबर की एक लावारिस बाइक भी मिली है। हत्यारों का सुराग लगाने के लिए मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। एएसपी अरविंद कुमार के मुताबिक युवक अविवाहित है। उसके पिता रेलवे के रिटायर्ड गैंगमैन हैं। जिस नलकूप की कुंडी में उसका शव मिला है, उसमें पानी काफी कम था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवक की पीठ पर चोट के निशान हैं। शव के पास शराब की खाली बोतल भी मिली है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह तय हो सकेगा कि हत्या हुई है या नहीं। शव का रात में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन जो भी तहरीर देंगे, उस पर मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा। जहां तक जाम लगाने के दौरान पुलिस से अभद्रता का सवाल है तो केवल नोक-झोंक हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed