फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Day-long bike riders robbed a bag full of money

दिनदहाड़े बाइक सवारों ने रुपयों से भरा थैला लूटा

Thu, 25 May 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Thu, 25 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Day-long bike riders robbed a bag full of money
demo pic - फोटो : अमर उजाला
शहर के सासनी गेट चौराहे पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से रुपयों से भरा थैला लूट लिया। युवक बैंक से रुपये निकालने के बाद चौराहे पर सलेमपुर जाने के लिए टेंपो की राह देख रहा था। लूट की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद युवक से पूछताछ भी की। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस की पूछताछ के बाद युवक शिकायत करने कोतवाली नहीं आया। वहीं कोतवाली पुलिस मौके पर ही युवक के शिकायत देने की बात कह रही है।
विज्ञापन


सलेमपुर चौकी क्षेत्र के भेंटा गांव के रहने वाले मिथुन कुमार गुरुवार को बैंक से रुपये निकालने और बाजार से सामान खरीदने शहर आए थे। उन्होंने मधुगढ़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 23 हजार रुपये निकाले और थैले में रख लिए। इसके बाद घर के लिए कुछ सामान खरीदने के बाद वह रुपयों से भरा थैला लेकर सासनी गेट चौराहे पर सलेमपुर जाने के लिए टेंपो तलाश रहे थे। इस बीच बाइक सवार युवकों ने उसके हाथ से थैला छीन लिया और भाग गए। युवक की नजर आसपास दौड़ी तो उसे कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया, जबकि सासनी गेट चौराहे पर हमेशा एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी रहती है।
विज्ञापन


वह ट्रैफिक पुलिस के सिपाही के पास गया। यहां भी बात नहीं बनी तो सकपकाए मिथुन ने यूपी 100 को फोन कर दिया। लूट की सूचना पर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। यहां युवक को साथ लेकर जांच-पड़ताल की गई। उससे पूछताछ कर जानकारी की गई। इसके बाद सदर कोतवाल मिथुन को अपनी जीप में बैठाकर ले गए। सदर कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि मिथुन ने थैला छीने जाने की शिकायत उन्हें दी है। पुलिस मिथुन के साथ संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस मामले में जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed