{"_id":"5749de134f1c1b2f07691ceb","slug":"couple-caught-in-a-compromising-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा युगल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा युगल
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। शहर की एक कॉलोनी में जिस्मफरोशी की खबर पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की थी। पुलिस ने इस दौरान एक घर से एक युवक-युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के अलावा उस वृद्धा को भी हिरासत में ले लिया है, जिस पर चंद रुपयों के लिए अपने घर में वेश्यावृति कराने का आरोप है।
कई बार इस बारे में वहां के स्थानीय लोग पुलिस से शिकायत कर चुके हैं। शुक्रवार को भी टाउनशिप के एक व्यक्ति ने फोन कर पुलिस को बताया कि उसके पास के घर में एक वृद्ध महिला जिस्मफरोसी कराती है। फोन करने वाले शख्स ने पुलिस को घर में एक युवक और युवती के होने की सूचना दी। बिना देर किए पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी युवक थाना हाथरस गेट क्षेत्र का निवासी है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं और उसने बच्चों के पालन-पोषण के लिए पहली बार गलत कदम उठाया है। उसने एसओ के सामने गिड़गिड़ाते हुए एक बार माफ किए जाने की गुहार लगाई।
सदर कोतवाल का कहना है कि महिला के बारे में आला अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। महिला और उसके साथी युवक के खिलाफ सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता करने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।