{"_id":"0afcbe915440d023850dc98b067994aa","slug":"constable-dead-in-dengou-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की डेंगू से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही की डेंगू से मौत
hathras
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। डेंगू की हकीकत को स्वास्थ्य महकमा कितना भी झुठलाए, लेकिन सच यही है कि जानलेवा बुखार हर रोज किसी न किसी की मौत का कारण बन रहा है। फीरोजाबाद में तैनात हाथरस के सिपाही की मौत वहां डेंगू से हो गई। सिपाही कई दिन से इस जानलेवा बुखार से लड़ रहे थे। रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हुई।
हाथरस जंक्शन के गांव देवीपुर के रवेंद्र पुत्र श्रीपाल का एक साल पहले यहां से फीरोजाबाद के लिए स्थानांतरण हुआ था। चंद रोज पहले ही उन्हें डेंगू होने की पुष्टि एक निजी प्रयोगशाला ने की थी। इसके बाद से ही उनका उपचार चल रहा था। आगरा के एक अस्पताल से भी उनका इलाज चल रहा था।
रविवार को उनकी मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। घरों में मातम छा गया। थाना पुलिस के सिपाही शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे। कुछ सिपाही गारद में फीरोजाबाद भी गए और सिपाही की मृत्यु पर अपनी शोक संवेदना भी प्रकट की।