फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Caught LCD steal ' Expert' thief

पकड़े गए एलसीडी चुराने में ‘एक्सपर्ट’ चोर

Fri, 20 May 2016 11:39 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
हाथ्ररस/मथुरा। कोतवाली और बलदेव थाना क्षेत्र में तीन इलेक्ट्रानिक शोरूम की छत काटकर चोरी करने वाले सात चोरों को बलदेव पुलिस ने पकड़ लिया है। चुराई गईं 52 एलसीडी, अन्य सामान और चोरी में प्रयोग होने वाली दो कार भी बरामद की हैं। चोरों का गैंग मुख्य रूप से एलसीडी-एलईडी ही चोरी करता था।
विज्ञापन

12 मई की रात को बलदेव के कैलाश रोड स्थित शिवम इलेक्ट्रानिक शोरूम, मथुरा कोतवाली क्षेत्र के डैंपियर नगर स्थित कृष्णा इलेक्ट्रानिक्स और कृष्णा नगर में सिंघल इलेक्ट्रानिक्स की छत काटकर चोरों ने 100 से अधिक एलसीडी और अन्य सामान चोरी कर लिया था। 
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर बलदेव पुलिस ने कार्रवाई कर 19 मई की रात को यमुना एक्सप्रेसवे पर दौलतपुर के निकट से राहुल कुशवाह निवासी हथौडा जलेसर, मिन्टू उर्फ कृष्णकांत सिकरवार निवासी कुबेरपुर थाना खैरगढ़ फीरोजाबाद, रविन्द्र बघेल निवासी धनैटा की नगरिया बलदेव, धर्मेन्द्र ठाकुर निवासी अंडोली हाथरस, राजू सिकरवार निवासी गांव इस्सेपुर थाना बरहन आगरा, रंजीत दर्जी निवासी सीतानगर आगरा, भूरा उर्फ देवेन्द्र उपाध्याय निवासी गढ़ी रंजीता थाना सादाबाद हाथरस को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में उन्होंने तीन इलेक्ट्रानिक्स शोरूम से चोरी करना स्वीकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके तीन साथी बंटी उर्फ उदयवीर बघेल निवासी धनैंदा की नगरिया बलदेव, अक्षय सिसौदिया, राजेश लंगड़ा दर्जी निवासी अगरियाबांस खंदौली आगरा फरार बताए गए हैं।

आगरा में फ्लैट लेकर रहते थे 
 सभी चोरों ने आगरा में फ्लैट किराए पर ले रखे थे। सामान को ढोने के लिए वे मारुति वैन कार और एक कार रखते थे। पुलिस ने दोनों कार बरामद कर ली हैं। पकड़े गए चोरों पर आगरा, हाथरस और मथुरा में रिपोर्ट दर्ज हैं। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया है। 


पतले चोर घुसते थे अंदर 
 इलेक्ट्रानिक्स शोरूम की छत काटने में लुटेरे बैटरी चालित कटर इस्तेमाल करते। इकहरे बदन के मिन्टू, राहुल अंदर घुसते और एलसीडी उठाकर बाहर देते। अन्य साथी गाड़ियों में सामान लोड करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed