फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Businessman's wife dies due to gambling of goods train hathras

मालगाड़ी की चपेट में आने से कारोबारी की पत्नी की मौत

Sat, 15 Jul 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 15 Jul 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Businessman's wife dies due to gambling of goods train hathras
हादसा
सिटी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार दोपहर को एक मालगाड़ी ने रेलवे ट्रैक के किनारे चल रही एक श्रद्धालु महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला ट्रैक के किनारे होकर बगीची से घर जा रही थी। जीआरपी ने शव  को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।       
विज्ञापन


40 वर्षीय रेनू अग्रवाल त्रिवेदी नगर में रहती थीं। उनके पति राजेश कुमार अग्रवाल भट्ठा कारोबारी हैं। रेनू त्रिवेदी नगर के पास बनी रेलवे कॉलोनी के पीछे स्थित बगीची में हर रोज जल चढ़ाने जाती थीं। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक शनिवार को दोपहर करीब सवा दो बजे वह त्रिवेदी नगर से आने वाले एक संकरे रास्ते से रेलवे ट्रैक तक पहुंची। यहां से वह ट्रैक के किनारे होकर पास मौजूद बगीची तक पहुंची और फिर वहां से घर के लिए लौट रही थीं। कुछ दूरी पर सिटी स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन तेज आवाज में हॉर्न दे रही थी।
विज्ञापन


रास्ते के बीच लोहे का गार्डर आने के कारण रेनू को आगे निकलने के लिए मजबूरी में रेलवे ट्रैक पर आना पड़ा। इस बीच उन्हें पीछे से आती तेज रफ्तार मालगाड़ी का पता नहीं चला। संभवत: मालगाड़ी के हॉर्न को उन्होंने सिटी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन का हॉर्न समझा। इससे पहले रेनू गार्डर वाली जगह को पार कर रेलवे ट्रैक से नीचे किनारे पर उतर पातीं, मालगाड़ी की चपेट में उनका पैर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोग रेनू की ओर दौड़े। मालगाड़ी गुजरने के कुछ देर बाद घायल रेनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों को जब इसका पता चला तो पूरे परिवार में मातम छा गया। जीआरपी एसओ विनोद कुमार के मुताबिक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed