{"_id":"e001ed89d655ebd836ecb777d8485240","slug":"burning-bus-in-hathras-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में रोडवेज बस में आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथरस में रोडवेज बस में आग
hathras
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। एनएच 93 पर दौड़ती नरौरा डिपो की बस मंगलवार को बर्निंग बस बनने से बच गई। आग से बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में कोई बस की खिड़की से कूदा तो कोई गेट से बस से काफी दूर भागता हुआ नजर आया। महिला और बच्चों में चीखपुकार मच गई। यात्रियों ने रोडवेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा भी किया।
मंगलवार की दोपहर करीब 4 बजे नरौरा डिपो की बस संख्या यूपी 81 यू 9626 आगरा से नरौरा जा रही थी। बस में साहलग के कारण काफी यात्रियों की भीड़ थी। यह बस शहर के अलीगढ़ रोड पर तालाब चौराहे से आगे श्याम प्रेस कंपाउंड के सामने पहुंची, तभी बस के गेयर बक्सा में वायरिंग में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुंए को देखकर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।
बस में चालक के पीछे बैठे यात्री तो डर के मारे खिड़कियों से ही कूद गए। काफी यात्री बस के गेट से नीचे उतर कर भाग गए। महिला व बच्चों में चीख पुकार मच गई। काफी देर तक वायरिंग में आग लगती रही। बस चालक परिचालक ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग नहीं बुझी तो निकट के वाहन धुलाई कें्द्र से सबमर्सिबल चलवाकर बस में पानी डाला गया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
आग बुझने के बाद यात्रियों ने रोडवेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप था कि रोडवेज के कर्मचारी बसों के मेंटीनेंस में लापरवाही बरतते हैं, जिस वजह से बसों में आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। बस चालक का कहना था कि गेयरबक्सा में सेल्फ की वायरिंग में आग लग गई थी।
------------