फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Burned effigies of the state government Hinduvadion

हिंदूवादियों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

Fri, 26 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Burned effigies of the state government Hinduvadion

हाथरस। आगरा में विहिप नेता अरुण माहौर की हत्या के विरोध में शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ताओं और महिलाओं के साथ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।

विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता दोपहर को गुड़िहाई बाजार में एकत्रित हुए। यहां हुई बैठक में संगठन के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि यूपी सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रियों का तस्करों को खुलेआम संरक्षण प्राप्त है। इस संरक्षण के कारण ही गुरुवार को आगरा में विहिप नेता की हत्या हुई है। नगर अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा एडवोकेट ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। गोतस्कर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री अनूप वार्ष्णेय ने कहा कि जिस प्रकार दादरी में अखलाख को 50 लाख रूपये और नौकरी मिली थी, उसी प्रकार अरुण माहौर के परिवार को भी मुआवजा मिलना चाहिए। वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा ने मांग की कि गोतस्करों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। जिला महामंत्री संजय सिन्हा ने कहा कि विहिप नेता की हत्या के विरोध में आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सुदर्शन शर्मा एडवोकेट, आशा ठाकुर, शिवशंकर गुलाठी, राधेलाल शर्मा, महेश शर्मा, गोविंद पहलवान, विनोद दिवाकर, बॉबी यादव, जितेंद्र माहौर, मोनू गोस्वामी, बाबूलाल, प्रदीप पंडित, हरिओम वार्ष्णेय, अंकुश राजौरिया, राजकुमार वार्ष्णेय, नीरज शर्मा, भगवानदास, विकास उपाध्याय आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed