{"_id":"5b3d13cf4f1c1b55238b4853","slug":"bunker-shot-wounded-robbed-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लूटने आए बदमाश को गोली मारी, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक लूटने आए बदमाश को गोली मारी, घायल
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद क्षेत्र के गांव कजरौठी के पास बुधवार की रात साढ़े 10 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक किसान से बाइक लूटने की कोशिश की। आत्मरक्षा में किसान ने अपनी रिवाल्वर से गोली चला दी, जिससे एक बदमाश घायल हो गए। अन्य बदमाश घायल साथी को लेकर भाग गए। इस दौरान बदमाशोें द्वारा किसी भारी चीज से हमले के कारण किसान भी घायल हो गया।
गांव मढ़नई निवासी गीतम सिंह पुत्र सूरज भान सिंह ने पुलिस को बताया कि वह देर रात अपने भाई के साथ खेत से लौट रहा था। भाई आगे-आगे ट्रैक्टर पर चल रहा था जबकि वह खुद बाइक पर पीछे चल रहा था। तभी पीछे से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश आए।
उन्होंने बाइक में लात मारकर उसे गिराने की कोशिश की। तभी एक बदमाश ने किसी भारी चीज से गीतम के सिर पर प्रहार किया। बदमाश उसकी बाइक और मोबाइल लूटने के प्रयास करने लगे। गीतम के पास रिवाल्वर थी जिससे उसने गोली चला दी। गोली एक बदमाश के पैर में लगी। इससे अन्य बदमाशों के पैर उखड़ गए।
विज्ञापन
वह घायल साथी को बाइक पर बैठाकर भागते बने। घायल गीतम को उसका भाई कोतवाली लेकर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसका डॉक्टरी मुआयना कराया। पुलिस के अनुसार घायल पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।