फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BSP supporters attack on chairman's son

बसपा समर्थकों ने चेयरमैन के बेटे पर किया हमला

Mon, 04 Dec 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Mon, 04 Dec 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
 BSP supporters attack on chairman's son
भाजपा - फोटो : Amar Ujala
मेंडू में बसपा समर्थकों ने चुनावी रंजिश निकालते हुए नवनिर्वाचित चेयरमैन मनोहर सिंह आर्य के बेटे ललितेश, उनके ड्राइवर मुकेश समेत चार लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


मेंडू में हाल ही में आए नगर निकाय के चुनाव नतीजों में निर्दलीय उम्मीदवार मनोहर सिंह आर्य को जीत मिली है और बसपा प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा है। इससे बसपा समर्थकों में मायूसी है। सोमवार को बसपा समर्थकों ने नवनिर्वाचित चेयरमैन के बेटे को निशाना बनाते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की। बचाव में आए दूसरे लोगों के साथ भी मारपीट की गई। चेयरमैन मनोहर सिंह आर्य के बेटे डॉ. ललितेश हाथरस के रानी के नगला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं।
विज्ञापन


वह सुबह स्वास्थ्य केंद्र पर आने की तैयारी कर रहे थे। उनके ड्राइवर मुकेश निवासी पुत्र भगवान सिंह निवासी मेंडू एक स्कूल के पास एक दुकान पर चाय पीने गए थे। यहीं उनकी बसपा समर्थकों से कहासुनी हो गई। बसपा समर्थकों ने चालक मुकेश को पीट दिया। इसकी जानकारी डॉ. ललितेश को हुई तो वह अपने दो साथियों के साथ आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे। यहां भी आरोपियों ने डॉ. ललितेश और उनके साथियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से  उन्हें बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पुलिस  भी पहुंच गई। मारपीट में डॉ. ललितेश निवासी नगला रूंद, मुकेश निवासी मेंडू, सचिन पुत्र विजय सिंह निवासी शाहरपुर तथा शिक्षक सुंदर पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव कैंथल, गोंडा घायल हो गए।सुंदर के सिर में गहरी चोट पहुंची है। कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed