{"_id":"59ecdc6c4f1c1bf2538b84ae","slug":"bikers-pack-a-tampered-sword","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने तमंचा तान लूटा जेवर से भरा थैला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने तमंचा तान लूटा जेवर से भरा थैला
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को फिर बाइकर्स लुटेरों ने चुनौती दी है। रविवार शाम को अपन थैले में जेवरात रखकर अपने घर बाजार जा रहे एक व्यक्ति की कनपटी पर तमंचा तानकर बाइकर्स ने थैला छीन लिया। इसमें एक लाख से अधिक के सोने के आभूषण थे।
इस संबंध में पीड़ित विकास दीक्षित निवासी रहना ने कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को तहरीर दी है। विकास के अनुसार वह अपने घर से खेती में लागत लगाने के लिए अपने जेवरात थैले में रखकर बाजार आ रहा था। वह इन जेवरातों को किसी सुनार के पास गिरवी रखकर खेती में लागत के लिए पैसे लेने के इरादे से निकला था। इसी दौरान जब वह गांव संगीला के निकट जीडीएम मॉर्डन डिग्री कॉलेज से कुछ आगे निकला, बाइक सवार तीन युवक आए और उनमें से एक ने उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। एक ने उसके हाथ में लगा थैला छीन लिया और बाइक पर सवार होकर भाग गए।
विकास के अनुसार उसके थैले में मोबाइल, सोने का पेंडल, दो अंगूठी, झुमकी आदि जेवरात रखे हुए थे। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में छानबीन भी की। कुछ लोगाें से बाइक सवार युवकों के बारे में पूछताछ भी की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका है। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों को शीघ्र पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे।