{"_id":"57ae0ddf4f1c1b7102ee5e0b","slug":"bikers-looted-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध से दिनदहाड़े लूटे 30 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध से दिनदहाड़े लूटे 30 हजार
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। जिले में चोरी और लूट की घटनाएं फिर तेजी से बढ़ने लगी हैं। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक वृद्ध पर तमंचों की बट से प्रहार 30 हजार रुपयों से भरा थैला छीन लिया। वृद्ध सासनी स्थित एक बैंक से लोन की रकम लेकर अपने गांव लौट रहा था। सूरजपाल का कहना है कि पुलिस ने इस मामले को चोरी की धाराओं में दर्ज किया है।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कुंडा के रहने वाले सूरजपाल शर्मा ने सेंट्रल बैंक से लोन लिया था। वह अपने गांव के एक व्यक्ति के साथ सासनी से लोन की रकम लेकर बाइक पर गांव के लिए लौट रहे थे। सूरजपाल के मुताबिक रुहेरी पर सड़क किनारे छिपे बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और फिर ओवरटेक कर बाइक रोक ली। इसके बाद उन्होंने वृद्ध किसान से रुपयों से भरा थैला मांगा। थैला नहीं देने पर उन्होंने तमंचों से प्रहार करना शुरू कर दिया।
घायल वृद्ध से बदमाश थैला छीनकर भाग निकले। सूरजपाल के मुताबिक लूट के बाद उन्होंने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। लूट की सूचना पुलिस को दी गई। हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसओ हाथरस गेट केपी सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।