{"_id":"576830154f1c1bd773b48237","slug":"bikers-bags-full-of-money-looted-from-the-accountant","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने मुनीम से रुपयों से भरा बैग लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने मुनीम से रुपयों से भरा बैग लूटा
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के पास पहुंचा पीड़ित मुनीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। आगरा रोड पर इंडिया कोल्ड के पास सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे खंदौली से तगादा कर लौट रहे एक मुनीम व सीड्स कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बैग में करीब 2 लाख रुपये थे। उधर पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
सादाबाद की पुरानी सब्जी मंडी स्थित लक्ष्मी बीज भंडार की दुकान पर ओमप्रकाश निवासी चमरपुरा मुनीम है। वह बीज कंपनी के कर्मचारी अनुज निवासी भुकलारा थाना सहपऊ के साथ सोमवार की सुबह तगादा करने निकला था। उसने बिसावर, मई एवं खंदौली क्षेत्र में दुकानों पर तगादा किया। शाम को बाइक द्वारा दोनों लोग वापस लौट रहे थे। इंडिया कोल्ड स्टोर के पास पीछे से बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को रुकवा लिया और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। मुनीम ने फर्म स्वामी उमेश गोयल के भाई विपुल को फोन पर लूट की सूचना दी। सूचना देने के बाद उमेश गोयल सहित तमाम बीज विक्रेता और व्यापारी मुनीम, कंपनी के कर्मचारी कर्मचारी के साथ पुलिस को पास पहुुंचे। सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद मुनीम व कंपनी के कर्मचारी से अलग-अलग पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। फिलहाल फर्म स्वामी से तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।