{"_id":"56ed9c914f1c1bd45b8b5218","slug":"be-wary-of-holy-milavtkhoron","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर मिलावटखोरों से रहें सावधान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली पर मिलावटखोरों से रहें सावधान
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
रंग-गुलाल की दुकान पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। होली पर्व को भुनाने के लिए मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। खाने-पीने की चीजों में तरह-तरह की मिलावट हो रही है। त्योहार पर बड़े पैमाने पर मिलावटी माल की खपत होने की संभावना है। पिसे हुए मसालों के साथ-साथ दूध, मावा और मिठाइयों में मिलावट हो सकती है। जिले की कुछ डेयरियों पर भी मिलावटी दूध को खपाने के लिए तैयारी चल रही है। त्योहार पर बाजार में खरीदारी के लिए जाने वाले आम लोग भी मिलावटी सामान बेचने वालों से सावधान रहें। खाने-पीने का सामान खरीदते समय पूरी तरह जांच-पड़ताल के बाद ही शुद्ध सामान खरीदें। मिलावटी खाद्यान्न के इस्तेमाल से होली के इस सीजन में आपकी सेहत खराब हो सकती है।
मिलावटी रंग-गुलाल से बचकर रहें
होली पर रंग-गुलाल की भी खूब बिक्री होती है। ऐसे में मिलावटी रंग और गुलाल भी बाजार में आ गए हैं। मिलावटी रंगों का प्रयोग करने से त्वचा पर एलर्जी हो जाती है। इन रंगों में केमिकल की अधिक मात्रा होने से चेहरा भी झुलस जाता है और चेहरे पर घाव भी बन जाते हैं।
खान-पान की चीजों में मिलावट रोकने के लिए विभाग की छापेमारी बराबर चल रही है। जहां भी शिकायतें मिल रही हैं, वहां टीमें भेजी जा रही हैं। आगे भी बड़े स्तर पर छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
-श्वेता सैनी, अधिकारी एफडीए