फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Barati bike collide clashed fiercely pelting

बाइक टकराने पर भिड़े बाराती, जमकर पथराव 

Thu, 14 Jul 2016 11:32 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। जलेसर रोड पर बुधवार देर रात स्थानीय लोगों की बाइक बारातियों से टकरा गई। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव किया गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया था, लेकिन पूछताछ में उनके झगड़े में शामिल नहीं होने की बात सामने आने पर उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने झगड़े के असल आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा। 
विज्ञापन


जलेसर रोड पर फायर स्टेशन के सामने एक गेस्ट हाउस है। इसमें बुधवार को एक शादी समारोह था। दूसरे जिले से आई बारात में बाराती डांस कर रहे थे। इस बीच वहां से गुजरने वाले एक स्थानीय युवक की बाइक बारातियों से टकरा गई। बारातियों ने इसके बाद बाइक सवार युवकाें को पीट दिया। पिटाई के बाद खुन्नस खाए युवक चले गए, लेकिन कुछ देर बाद कई युवकों को साथ लेकर लौटे। इन लोगों ने बारात पर हमला बोल दिया। डर के कारण कई बाराती और महिलाओं ने खुद को गेस्ट हाउस में बने कमरों में बंद कर लिया और पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर दिया। उधर, बारातियों ने हमले से बचने के लिए युवकों पर पथराव करना शुरू कर दिया। जवाब में युवकों ने भी ईंट पत्थर फें के, जमकर पथराव हुआ। पुलिस के पहुंचने से पहले कई आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पथराव में एक वृद्ध समेत चार लोग घायल हुए हैं। उनका उपचार बागला अस्पताल में कराया गया है। एसओ गेट केपी सिंह का कहना है कि पकड़े गए दोनों युवक निर्दोष थे। असल आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed