{"_id":"5b537afb4f1c1b6f668b4c47","slug":"bandha-baja-and-barati-groom-remained-groomed-groom-disappeared","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजे रह गए बैंड-बाजा और बाराती, दूल्हा हुआ लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सजे रह गए बैंड-बाजा और बाराती, दूल्हा हुआ लापता
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
गायब हुआ बबलू
- फोटो : Amar Ujala
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रुद्रपुर में शादी से कुछ घंटे पहलेेे दूल्हा रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। वह अपने एक साथी के साथ पचास हजार रुपये लेकर शॉपिंग करने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं पहुंचा।
उसकी बरात ग्वालियर जानी थी। स्थिति यह हो गई कि बैंड-बाजा और बाराती सजे रह गए। दूल्हे का जब कई घंटे तक पता नहीं चला तो इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस भी उसकी तलाश मे जुट गई। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था और शादी वाले घर में उल्लास की जगह माहौल गमजदां था।
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी रामकुमार उपाध्याय का बेटा बबलू गुड़गांव में एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। शनिवार को उसकी शादी होनी थी और उसकी बरात ग्वालियर जानी थी। परिजन तैयारियों में व्यस्त थे। इस दौरान शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे बबलू अपने एक साथी के साथ घर से यह कहकर निकला कि वह हाथरस तक शॉपिंग करने जा रहा है। वह घर से 50 हजार रुपये भी ले गया, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
जब रात्रि में घर नहीं आया तो परिजनों को काफी चिंता हुई। इधर, घर पर शादी की सभी तैयारियां हो गई थीं। बैंड-बाजे से लेकर बराती तैयार थे, लेकिन बबलू का कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई। कुछ परिजनों को सुबह यह जानकारी मिली की वह नोएडा में तो उसके बारे में और जानकारी करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। परिजन परेशान थे। उसके लापता होने की सूचना थाना कोतवाली पुलिस को भी दी गई। कोतवाल का कहना है कि मामला हाथरस जंक्शन क्षेत्र का है, इसलिए उसकी तलाश वहीं की पुलिस करेगी।