फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Balaji Kankast raids on three bases

बालाजी कान्कास्ट के तीन ठिकानों पर छापे

Wed, 17 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन

सासनी। डायरेक्टर जनरल ऑफ सेंट्रल एक्साइज के निर्देश पर बालाजी कान्कास्ट सासनी के तीन ठिकानों पर जांच-छापा डाला गया। कानपुर से आए 30 कर्मचारियों और अफसरों की टीम ने एक ही साथ बालाजी कान्कास्ट सासनी, एलडीएस फैक्ट्री तालानगरी और झम्मनलाल कंपाउंड सासनीगेट पर दोपहर पौने बारह बजे छापा मारा गया। जिसमें कच्चे माल की खरीद के बिल, उत्पादन का रिकार्ड, बिक्री के बिल मिलाए जा रहे हैं। जांच टीम के अधिकारी सीनीयर इंटेजीजेंस अफसर संतोष तिवारी और प्रदीप सचान ने बताया कि खरीद, उत्पादन और बिक्री के रिकार्ड मिलाए जाएंगे। जिसमें टैक्स अदायगी देखी जाएगी। इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। इस जांच को गुरुवार सुबह तक पूरा किया जाएग क्योंकि तीनों ठिकानों में मिलने वाले कागजात का मिलान करने में वक्त लगेगा। इस दौरान झम्मनलाल कंपाउंड सासनीगेट पर व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई थी। सरिया, इंगट और स्टील कारोबार से जुड़े कारोबारी एक साथ रहे। इस जांच छापे की चर्चा पूरे शहर में रही। गौर हो कि इससे भी इस कारोबारी घराने में सेंट्रल एक्साइज और दूसरे विभागों के छापे हुए थे। बालाजी कान्कास्ट को चंद्रमोहन गोयल, एलडीएस तालानगरी को सोमदत्त गोयल संचालित करते हैं। छापे के दौरान इस परिवार के करीबी लोग, दोस्तों आदि को अंदर नहीं जाने दिया गया। तीन ठिकानों पर गेट बंद करा दिए गए थे और पुलिस के साथ महिला कांस्टेबिल भी बुलाए गए थे। गुजरे वक्त की बात करें तो झम्मनलाल कंपाउंड में इसी कारोबारी घराने की तीन तीन लोहे की फैक्ट्रियां थीं। जिनमें इंगट और सरिया आदि का निर्माण होता था, यहां पर एक धर्मकांटा भी लगा हुआ है।  

विज्ञापन

तालानगरी के सैक्टर दो स्थित एलडीएस स्टील फैक्ट्री में बुधवार को दोपहर को करीब सवा तीन बजे डीजीसीआई एक्साइज और इंटेलीजेंस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर फैक्ट्री के सारे लेखा-जोखा की जांच पड़ताल की। इस दौरान फैक्ट्री के किसी भी कर्मचारी को बाहर निकलने नहीं दिया गया। और कुछ कर्मचारी दीवार कूद कर बाहर भाग गये।  जैसे ही अधिकारियों की गाड़ी फैक्ट्री के गेट पर पहुंची तो कर्मचारियों में हडकम्प मच गया और लेबर दीवर फांद कर भाग गयी।  और कुछ कमचारियों को जहां के तहां रोक लिया गया   किसी को भी बाहर नही जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed