{"_id":"5921da3e4f1c1b4273536193","slug":"attacking-the-team-carrying-stones-to-remove-illegal-possession","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला, पथराव
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Mon, 22 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदपा क्षेत्र के गांव चंद्रगढ़ी में ग्राम पंचायत की जमीन से अवैध कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। जोर-जबरदस्ती कर मकान खाली कराने पर भड़के ग्रामीणाें ने पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मियों के साथ मारपीट की और जमकर पथराव किया। इस हमले में एक लेखपाल के सिर में गहरी चोट आई है। घायल लेखपाल ने चंदपा पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।
चंद्रगढ़ी में ग्राम पंचायत की जमीन पर बच्चू सिंह पुत्र रामचंद्र का घर बना हुआ है। इसमें बच्चू सिंह के भाई-भतीजे भी साथ रहते हैं। रविवार को लेखपाल रामनरेश पुत्र परम सिंह निवासी विभव नगर अपने साथी राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह चौधरी और चंदपा पुलिस को साथ लेकर इस घर को जेसीबी से ढहाने पहुंचे थे। इस दौरान घर की महिलाएं एकजुट हो गईं और उन्होंने दलील देते हुए कहा कि घर का बैनामा उनके पास है और इसे लेकर एक विवाद कोर्ट में भी विचाराधीन है। इस दलील को जब राजस्व विभाग के कर्मियों ने नकार दिया तो महिलाओं ने कहा कि परिवार के कुछ लोग शहर से बाहर गए हैं, सोमवार को उनके आने पर घर को खाली करा लिया जाएगा, इससे घर टूटने पर उनका नुकसान कम होगा।
आरोप है कि इस दौरान राजस्व विभाग के कर्मियों ने महिलाओं से अभद्रता की। प्रधान रामरतन और पुलिसकर्मियाें ने भी महिलाओं को घर से बाहर खींचकर लाने की कोशिश की। इसी जोर-जबरदस्ती के दौरान एक वृद्ध महिला बेहोश हो गई। परिजनों को लगा कि महिला की मौत हो गई है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने राजस्व विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। प्रधान को भी जमकर पीटा गया। बचाव में आई पुलिस की टीम पर भी ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई नहीं की और अधिकारियों को सूचना दे दी।
विज्ञापन
मौके पर एसडीएम राकेश गुप्ता तहसीलदार, नायब तहसीलदार और तहसील के कई अधिकारी, कर्मचारियों के साथ पहुंच गए। वहीं सीओ सादाबाद मनीषा सिंह, चंदपा थाने का पुलिस बल और डायल 100 की दो पीआरवी भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस फोर्स और अधिकारियों को देख आरोपी ग्रामीण मौके से भाग निकले। हमले में लेखपाल रामनरेश के सिर में गहरी चोट पहुंची। उन्हें उपचार दिलाया गया।
इसके कुछ देर बाद मकान को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया। लेखपाल रामनरेश ने चंदपा पुलिस को तहरीर देते हुए तारा सिंह, विनोद, विष्णु पुत्रगण भरत सिंह, अनिल कुमार पुत्र भगवान सिंह, अजय कुमार पुत्र तिलक सिंह, दिनेश, मनवीर, उदय सिंह पुत्रगण होडिल सिंह, ओमवीर पुत्र चोखेलाल, तेजवीर, विनोद पुत्रगण राजेंद्र व 15 अन्य अज्ञात लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट कर चोट पहुंचाने और पुलिस पर पथराव करने के आरोप लगाए हैं। रामनरेश के मुताबिक मारपीट के दौरान सरकारी अभिलेखों का थैला उनसे मौके पर ही छूट गया। चंदपा कोतवाली निरीक्षक सत्येंद्र कुमार का कहना है कि सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।