फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Arrested commentator on Lord Rama and Union

भगवान राम और संघ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

Thu, 19 Apr 2018 11:25 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ हाथरस। Updated Thu, 19 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
 Arrested commentator on Lord Rama and Union
arrested
कोतवाली सिकंदराराऊ पुलिस ने भगवान श्रीराम पर और आरएसएस के पथ संचलन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत युवक के खिलाफ कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सिकंदराराऊ मनोज शर्मा ने बताया कि कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव बाजिदपुर में 4 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में पथ संचलन कराया गया था। इसी दौरान बाजिदपुर निवासी युवक जितेंद्र उर्फ जेके गौतम ने सोशल मीडिया पर संघ के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


यह युवक यहीं नहीं रुका। इसने भगवान श्रीराम के चित्र पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस मामले में बाजिदपुर निवासी ज्ञानेश पुत्र सुरेशचंद ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली सिकंदराराऊ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को इस युवक की उसी दिन से तलाश थी। गुरुवार को पुलिस ने उक्त युवक को गांव में दविश देकर गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से इसे जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed