फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Animal thieves run ‌from Water Works colony

वाटर वर्क्स कॉलोनी में पशु चोरों का धावा 

Wed, 10 Jan 2018 11:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Wed, 10 Jan 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
 Animal thieves run from Water Works colony
पशु चोरों का धावा  - फोटो : Live Law
जिले भर में पशु चोरों का आतंक जोरों पर है। मंगलवार रात को चोरों ने वाटर वर्क्स कॉलोनी में धावा बोल दिया, लेकिन लोगों के शोर मचाने पर आरोपी एक महिला को घायल कर भाग निकले। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस से शिकायत कर गश्त कराए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन


कॉलोनी में रहने वाले प्रशांत कुलश्रेष्ठ, संदीप शर्मा, राजकिशोरी गुप्ता, शकुंतला शर्मा आदि ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा है कि मंगलवार रात करीब 12 बजे पशु चोरों ने कॉलोनी में धावा बोला। करीब 8-10 पशु चोर एक कैंटर लेकर कॉलोनी पहुंचे थे। उनकी नजर कॉलोनी में विचरण कर रहे आवारा सांड़ और गायों पर थी। देर रात जाग रहे कुछ लोगों ने पशु चोरों को देख लिया और उनके इरादे भांप गए।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने शोर मचा दिया। आरोपियों ने शोर होने पर लोगों पर ईंटों से पथराव कर दिया, जिसमें एक महिला घायल हो गई। हालांकि इसके बाद आरोपी भाग गए। लोगों ने पुलिस से देर रात कॉलोनी में पुलिस गश्त शुरू कराने की मांग की है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह के मुताबिक कॉलोनी में गश्त कराने की मांग पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही पशु चोरों पर शिकंजा कसा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed