{"_id":"5766dafb4f1c1bd24d11bf04","slug":"anger-over-the-death-of-the-current-cattle-tracks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरियों में करंट से मवेशियों की मौत पर गुस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटरियों में करंट से मवेशियों की मौत पर गुस्सा
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र से निकल रहे लुधियाना से मुंबई डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए बिछाई जा रहीं रेल की पटरियों में करंट दौड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में करंट की चपेट से कई मवेशियों की मौत हो चुकी है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। शनिवार की रात को इन रेल की पटरियों पर एक घोड़े की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव दरियापुर के पास काफी ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। परियोजना के अधिकारी भी वहां पहुंच गए और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी आर्थिक क्षतिपूर्ति कराने के लिए बड़े अधिकारियों से बात की जाएगी। इसके बाद ही ग्रामीण वहां से हटे।
बताते हैं कि कॉरिडोर के लिए अब रेल की पटरियां बिछने का काम तेज हो गया है। हाथरस जंक्शन क्षेत्र में दरियापुर के पास तक नई रेलवे लाइन पहुंच चुकी है, लेकिन पिछले तीन दिन से इन रेल की पटरियों में करंट दौड़ने की शिकायत मिल रही है, जबकि आसपास कोई बिजली की लाइन भी नहीं है। लोगों को लाइन में करंट आने का पता तब चला, जब रेलवे लाइन पर चरते समय एक बकरी मर गई। उसके बाद एक भैंस और फिर एक घोड़े की मौत ने रेलवे लाइन को लेकर लोगों की दहशत और बढ़ा दी। डर इसलिए भी है, क्योंकि जिस जगह से रेलवे लाइन निकल रही है, वहां पर मवेशियों को चराने के लिए लोगों की आवाजाही हमेशा बनी रहती है। ऐसे में रेलवे लाइन के करंट से बड़ी दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। शनिवार की रात को गांव नगला रामबल निवासी बलवीर सिंह के घोड़े की मौत के बाद काफी लोग मौके पर पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर आए परियोजना अधिकारियों से इन लोगों ने रेलवे लाइन में आ रहे करंट के स्रोत की जांच कराने और इसकी रोकथाम कराने की मांग की। परियोजना अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने पर ही यह लोग शांत हो सके।
ये जांच का विषय है रेल की नई पटरियों में करंट कैसे आ रहा है। फिलहाल साइट पर कोई ऐसा काम नहीं हो रहा, जिसमें बिजली का इस्तेमाल हो। जो भी काम किया जाता है, उसमें डीजल का इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन
- आशीष पाराशर, जूनियर ऑफिसर एडमिनिस्ट्रेशन