फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After the death of the woman, the crowd in Vishundas village.

विवाहिता की मौत दहेज हत्या का आरोप

Thu, 18 Apr 2019 12:09 AM IST
Mohd Rafeek विवाहिता की मौत दहेज हत्या का आरोप
विवाहिता की मौत दहेज हत्या का आरोप Published by: Mohd Rafeek Updated Thu, 18 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
After the death of the woman, the crowd in Vishundas village.
महिला की मौत के बाद गांव विशुनदास में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव विशुनदास में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना के गांव पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया और  पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


राजस्थान के जनपद भरतपुर के गांव ओल सांतरा निवासी जगवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी इंदुलेश की शादी तीन वर्ष पहले मुरसान के गांव विशुनदास निवासी रिंकू पुत्र गोपाल के साथ की थी। आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के लिए आए-दिन परेशान करते थे। 16 अप्रैल को बेटी ने फोन कर उसे परेशान किए जाने की जानकारी देते हुए अपनी ससुराल बुलाया था। दहेज में 50 हजार रुपये की मांग किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन


17 अप्रैल बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मायके पक्ष के लोगों को सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। मायके पक्ष के लोग गांव विशुनदास पहुंचे तो उन्हें इंदुलेश का शव आंगन में पड़ा मिला। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस को पिता ने तहरीर देते हुए ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed