{"_id":"5a57a84f4f1c1b35198b4710","slug":"after-the-collision-of-the-car-by-truck-the-commotion-crossroads-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से ट्रक की टक्कर के बाद हंगामा, चौराहा जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से ट्रक की टक्कर के बाद हंगामा, चौराहा जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब चौराहे पर बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे भाजपा नेता प्रशांत शर्मा की कार को पीछे से ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने पर जमकर हंगामा हो गया। प्रशांत शर्मा ने ट्रक के आगे ही अपनी कार रोक दी और ट्रक चालक के अलावा सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।
चौराहे पर ट्रक और कार के खड़ा रहने से जाम के हालात पैदा हो गए। इससे करीब दो घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में कोतवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और कार को मौके से हटाया। प्रशांत शर्मा और कोतवाली पुलिस के बीच कोतवाली में भी जमकर नोक-झोंक हुई।
प्रशांत शर्मा ने कहा कि चौराहे पर टेंपो, ई-रिक्शा, ठेल और ढकेल वालों ने जबर्दस्त अतिक्रमण कर रखा है। एक मेनहॉल भी खुला पड़ा है। कार सवारों को अक्सर इन सबसे बचकर निकलना होता है। कम जगह में ज्यादा वाहनों के निकलने के कारण हादसे हो जाते हैं। वह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, मेनहोल से बचने के चक्कर में कार ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हादसे का शिकार हो गई। ट्रक की टक्कर से कार के पिछले हिस्से की लाइट और बंपर टूट गए। कार में बच्चे मौजूद थे। वह भी हादसे की चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन
प्रशांत शर्मा ने कहा कि हादसों के लिए पुलिस और प्रशासन जिम्मेदार है। हंगामे के दौरान प्रशांत शर्मा ने ट्रक के आगे से अपनी कार नहीं हटाई और वह ट्रक ड्राइवर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। हंगामे की सूचना पर मेंडू गेट चौकी इंचार्ज मनोज शर्मा मौके पर पहुंचे और प्रशांत से कार हटाने को कहा। ट्रक और कार नहीं हटने से चौराहे पर जाम के हालात बन गए। बाद में सदर कोतवाल जसपाल सिंह पवार मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को हटवाया। कोतवाल जसपाल सिंह पवार ने कहा कि जाम लगने से लोगों को दिक्कत हो रही है।
कोतवाल ने जाम लगाने पर भाजपा नेता को कार्रवाई की चेतावनी दी। बाद में प्रशांत शर्मा भी सदर कोतवाली पहुंच गए। यहां जसपाल सिंह पवार और प्रशांत शर्मा के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। भाजपा नेता प्रशांत शर्मा का कहना है कि सदर कोतवाली में उनके साथ अभद्रता की गई और उन्हें जेल भेजने की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की जगह उल्टा उन्हें ही धमकाया। वह इस संबंध में आला अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
खुला मेनहोल से हो सकता है हादसा
तालाब चौराहे पर खुला मेनहोल कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकता है। इस मेनहोल के बारे में पुलिस कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत करा चुकी है, लेकिन नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही। चौराहे से निकलने वाहन अक्सर इस मेनहोल से बचकर निकलते हैं। गुरुवार को भी प्रशांत शर्मा इस मेनहोल से बचने की कोशिश में चौराहे से निकल रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। प्रशांत शर्मा ने हंगामे के दौरान सड़क पर खुले मेनहोल को लेकर भी सवाल उठाया।
हंगामे के बाद हटाए गए वाहन
हाथरस। सदर कोतवाली पुलिस ने हादसे के बाद भाजपा नेता के हंगामा करने पर चौराहे के आसपास खड़े वाहनों को हटाया। पुलिस ने मथुरा रोड की ओर सड़क पर खड़े टेंपो, ई-रिक्शा चालकों और लोडर चालकों को जमकर हड़काया और दूर तक खदेड़ दिया।
भाजपा नेता खुद अभद्रता कर रहे थे। उन्होंने दो घंटे तक चौराहे पर जाम लगाए रखा। कोतवाली में भी पुलिस से काफी उल्टा-सीधा कहा। वह ट्रक को आग लगाने की बात कह रहे थे। इस मामले की जांच की जा रही है। जहां तक ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई की बात है तो ट्रक कब्जे में लिया गया है। ट्रक चालक पर अर्थदंड लगाया जाएगा।
- जसपाल सिंह पवार, सदर कोतवाल
ध्यान नहीं दिया तो हो सकता है बड़ा हादसा
हाथरस। मानव कल्याण संस्था के अध्यक्ष राजीव वार्ष्णेय का कहना है कि तालाब चौराहे पर दोनों ओर टेंपो और ई-रिक्शा आदि खड़े रहते हैं। सड़कों पर अतिक्रमण हो रहा है। इसी वजह से हादसे हो रहे हैं। दोनों तरफ टेंपो आदि के खड़े होने से रास्ता काफी संकुचित हो गया है। यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा हो सकता है।