{"_id":"56f5806c4f1c1b2502f14de5","slug":"after-panchayat-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत के बाद घरों पर हमला, पलायन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत के बाद घरों पर हमला, पलायन
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
गांव में पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव विशुनदास में कुछ परिवार पलायन को मजबूर हैं। इन लोगों का कहना है कि बीते दिनों उनकी बिरादरी के टेंपो चालक की पिटाई मामूली बात पर की गई थी। इसकी शिकायत जब थाने पर की गई तो दबंग परिवार के लोगों ने उनके लोगों को घर में घुसकर जमकर पीटा। उनके घरों में तोड़फोड़ की गई।
अगले दिन गांव में पंचायत कर दूसरे पक्ष को समझौता करने या अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। इस धमकी के बाद से एक पक्ष के मजदूर परिवार के गांव छोड़ने की चर्चा है, बाकी भी पलायन की तैयारी कर रहे हैं। थाना पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दी जा रही हैं। हालांकि कुछ लोग इस मामले को चुनावी रंजिश से जोड़कर भी देख रहे हैं।
23 मार्च की रात को एक टेंपो चालक से गांव के दूसरे परिवार के घर का चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद आरोप है कि दबंगों ने चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद जब दूसरे परिवार एकजुट हुए तो आरोपी पक्ष ने उन्हें थाने जाने से मना किया, फिर भी पीड़ित पक्ष के लोग इकट्ठा होकर थाने पहुंच गए और तहरीर दे दी।
विज्ञापन
आरोप है कि यह बात जब आरोपियों को पता चली तो उन्होंने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला बोल दिया। बचने के लिए कई ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए, लेकिन दरवाजे भी तोड़ दिए गए। जमकर मारपीट हुई, जिसमें 15 से 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मनोहर लाल, सुमेर सिंह, रेखा देवी, वेदराम, रामवीर सिंह, शंकरलाल, विषम सिंह, राधाचरण, कांति, विनती देवी, रामलीला, ओमवती देवी, नहनी, यशोदा आदि का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने घायल लक्ष्मीनारायण की शिकायत पर आरोपी पूरन, प्रदीप, छोटू, सुशील, दीना, कपिल, हाकिम सिंह समेत 20-22 लोगों के विरुद्ध धारा 323, 506, 452, 147 और हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपियों ने शुक्रवार सुुबह गांव में पंचायत की और पीड़ित परिवारों से समझौते की पेशकश की। दूसरे पक्ष के लोगों को समझौता करने या गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया गया। इस फरमान से डरे-सहमे एक परिवार ने गांव छोड़ दिया, जबकि इस पक्ष के तीन और परिवारों ने भी अपना बोरिया-बिस्तर बांध लिया है। इस मामले में एसओ मुरसान एसपी सिंह का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
गिरफ्तारी को बनाई कई टीमें: एसपी
सभी पीड़ित परिवारों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दो टीमें बना दी गई हैं। शुक्रवार शाम तक दो और टीमें बना दी जाएंगी। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।
- डॉ. अजय पाल शर्मा, एसपी हाथरस