{"_id":"5b2e8f614f1c1b634d8b81a9","slug":"a-truck-collided-with-the-railway-gate-the-five-hour-track-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फाटक से टकराकर पलटा ट्रक, पांच घंटे ट्रैक रहा बाधित ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे फाटक से टकराकर पलटा ट्रक, पांच घंटे ट्रैक रहा बाधित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सिकंदराराऊ (हाथरस)।
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ रेलवे क्रॉसिंग के पास पलटा कंटेनर ट्रक।
- फोटो : Amar Ujala
जीटी रोड पर पूर्वोत्तर रेलवे की सिकंदराराऊ क्रॉसिंग पर शनिवार रात करीब तीन बजे एक कंटेनर ट्रक फाटक से टकराकर पलट गया। उसकी टक्कर से फाटक को अप-डाउन करने का सिस्टम फेल हो गया।
इसके कारण पांच घंटे ट्रैक बाधित रहने से मथुरा-कासगंज रूट की सात पैसेंजर और मालगाड़ियां प्रभावित हुईं। आरपीएफ हाथरस ने मथुरा के रहने वाले ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कंटेनर ट्रक एनएच-91 पर एटा की ओर से आ रहा था। सिकंदराराऊ रेलवे क्रॉसिंग पर तीव्र मोड़ है। अक्सर यहां गाड़ियां अनियंत्रित होकर पलट जाती हैं। ऐसा ही कंटेनर चालक के साथ हुआ। तीव्र मोड़ के कारण चालक संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन
कंटेनर फाटक को अप-डाउन करने वाली चकरी से टकराकर क्रॉसिंग के पास गहरे गड्ढे में पलट गया।
हादसे के बाद रेलवे फाटक पर अफरातफरी मच गई। कोतवाली नजदीक होने के कारण कोतवाल मनोज कुमार शर्मा, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। चालक-क्लीनर को केबिन से बाहर निकलवाकर सीएचसी भेज दिया।
सीएचसी से चालक बिना चिकित्सीय सहायता लिए चला गया। इधर, ट्रैक बाधित होने से जो भी ट्रेन आती, आउटर पर खड़ी हो जाती। बाद में सभी गाड़ियों को पीएलसी सिस्टम से गुजारा गया। सुबह आठ बजे के बाद फाटक सही हुआ और ट्रेनों का संचालन दुरुस्त हो सका। आरपीएफ हाथरस ने ट्रक चालक पिंटू पुत्र डान सिंह निवासी मथुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।