फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A man posted vulgar images on the facebook wall of girl

युवती की फेसबुक वॉल पर पोस्ट किए अश्लील फोटो

Sat, 26 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 26 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
A man posted vulgar images on the facebook wall of girl
अब अपना वोट फेसबुक पर ऑनलाइन बनवाएं
हाथरस। शहर की एक युवती के फेसबुक एकाउंट पर किसी अनजान युवक ने अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर दीं। इन अश्लील तस्वीराें के साथ इस युवती की प्रोफाइल से ली गई तस्वीरें भी पोस्ट की गई हैं। अनजान शख्स की इस नापाक हरकत से परेशान युवती ने पुलिस की मदद ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


शनिवार को थाना हाथरस गेट पहुंची इस युवती का कहना था कि उसके फेसबुक एकाउंट का पासवर्ड किसी को पता चल गया। पासवर्ड चोरी कर किसी ने एक अनजान युवक को फेसबुक एकाउंट की फ्रेंड लिस्ट में शामिल कर लिया। युवती को इसका पता भी नहीं चला। दोस्त बने इस अनजान शख्स ने तीन दिन पहले फेसबुक पर युवती के फोटो पोस्ट करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही उसने बेहद अश्लील तस्वीरें भी पोस्ट कर दीं।
विज्ञापन


इन तस्वीरों को फेसबुक पर जुड़े युवती के दूसरे दोस्तों ने भी देखा। इस वाकये से सकपकाई युवती को कुछ समझ नहीं आया। युवती ने आरोपी की फेसबुक एकाउंट भी चेक की जो कि फर्जी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने अपने घनिष्ठ दोस्तों से इस समस्या से निपटने का रास्ता पूछा। युवती को हर हाल में अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने वाले शख्स की सच्चाई जाननी है।

दो दिनों तक उधेड़बुन में फंसे रहने के बाद शनिवार को यह युवती अपने दो दोस्तों को लेकर थाने पहुंची। यहां इसने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि मामला आईटी एक्ट के उल्लंघन का है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed