{"_id":"5745e5c54f1c1b642c691851","slug":"a-loss-of-15-thousand-atm-s-password-be-asking","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का पासवर्ड पूछ लगाया 15 हजार का चूना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम का पासवर्ड पूछ लगाया 15 हजार का चूना
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। एटीएम का पिन नंबर पूछकर ठगी करने वाला गैंग अब भी लोगों के जागरूक नहीं होने का फायदा उठाकर हर रोज लाखों की ठगी कर रहा है। इस बार गैंग का शिकार हुए हैं मेंडू रोड स्थित निकुंज मोहन के हरेंद्र कुमार। इनके खाते से शातिरों ने 15 हजार रुपये पार कर दिए। शिकायत मिलने पर हाथरस गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हरेंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि 17 मई को उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताया। हरेंद्र का एसबीआई में खाता है, इसलिए उन्होंने फोन करने वाले पर भरोसा कर लिया। शातिर ने एटीएम कार्ड के रिन्युअल के बारे में जानकारी दी और पिन नंबर पूछ लिया। इसके बाद उसने ज्यादातर जानकारी हासिल कर ली। हरेंद्र को इस ठगी के बारे में तब पता चला, जब उनके फोन पर रकम निकाले जाने का मैसेज आया। जब तक उन्होंने अपने एटीएम को बंद कराने की प्रक्रिया की। आरोपी ने 14,800 रुपये निकाल लिए। हाथरस गेट एसओ केपी सिंह का कहना है कि एटीएम से ठगी करने वाले कई शातिरों को पकड़कर जेल भेजा चुका है, लेकिन इस तरह के मामलों में ऑनलाइन ठगी की जाती है। ये गैंग दूसरे राज्यों से संचालित हो रहे हैं। इनके ठिकाने दक्षिण में हैं। इस मामले में जल्द व्यापक कार्रवाई की जाएगी।