फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   रात को स्वास्थ्य कर्मी और दिन में शिक्षिका को लूटा

रात को स्वास्थ्य कर्मी और दिन में शिक्षिका को लूटा

Tue, 14 May 2019 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
रात को स्वास्थ्य कर्मी और दिन में शिक्षिका को लूटा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में दो जगहों पर लूट की घटना हुई। रात को प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मी और दिन में स्कूल से लौट रही शिक्षिका के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। शिक्षिका ने 100 डायल पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।

कस्बा हाथरस जंक्शन पुल के पास की रहने वाली इंद्रवती जनपद अलीगढ़ के विजयगढ़ के गांव सरामई के परिषदीय स्कूल में शिक्षिका हैं। वह सोमवार दोपहर स्कूटी पर सवार होकर हाथरस जंक्शन आ रही थी। इसी बीच दौलतपुर गांव के निकट बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनका पर्स व मोबाइल छीन कर भाग गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। लूट की दूसरी घटना रविवार/सोमवार की देररात को मेंडू-रूहेरी रोड नगला नत्थू के पास शहर के शांति नर्सिंग होम के कर्मचारी पंकज कुमार उर्फ मोदी पुत्र महेंद्र कुमार निवासी वाहपुर खुर्द के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकर्स ने पंकज के सिर में तमंचे की बट मार कर घायल कर दिया और उसके पास से कॉगजों से भरा बैग, जेब में रखे ढाई हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। यहां से गुजरने वालों ने घायल पंकज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षिका से बाइक सवार बदमाश पर्स व मोबाइल छीन कर ले गए। शिक्षिका ने बताया कि बाइकर्स उनके दुश्मन हो सकते हैं, क्योंकि अगर लुटेरे होते तो उनके गले से सोने की चैन भी लूट ले जाते।


इस मामले में शिक्षिका ने अभी तहरीर बाद में देने की बात कही है। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मी के साथ लूट की कोई जानकारी नहीं है और न ही इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed