{"_id":"5bc8cac2bdec22696c1d11c0","slug":"91539885762-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों की मां को लेकर युवक फुर्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बच्चों की मां को लेकर युवक फुर्र
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कोतवाली क्षेत्र में तीन बच्चों की मां को एक युवक लेकर चला गया। महिला के भाई ने उसकी वापसी के लिए युवक के पिता को धमकाया। जिस पर युवक का पिता कोतवाली अपनी शिकायत लेकर पहुंचा।
जलेसर रोड क्षेत्र में रहने वाला एक युवक ड्राइवरी करता है। उसी जगह पर महिला भी काम करती थी। जहां पर दोनों के बीच काफी नजदीकी हो गई और एक दूसरे के साथ रहने की ठान ली। इस बात की जानकारी युवक के पिता को हुई तो उसने उसे समझाया, लेकिन युवक नहीं माना तो उसे घर से निकाल दिया।
अब युवक उस महिला को अपने साथ लेकर कहीं चला गया है। जिस पर महिला के परिजन उसकी वापसी की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने कोतवाली में भी शिकायत की है। इधर, युवक का पिता भी अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा, उसने महिला के भाई पर धमकाने का आरोप लगाया है।