फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   भाजपा नेता ने की कोतवाल से शिकायत

हिंदू देवी देवताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी से आक्रोश

Sat, 30 Jun 2018 12:43 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता ने की कोतवाल से शिकायत
हाथरस। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला उपाध्यक्ष अनिल कूलवाल ने कोतवाली प्रभारी को शिकायत सौंपी है। इसमें हिंदू देवताओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


पुलिस को सौंपी शिकायत में कूलवाल का कहना है कि 29 जून को समय 7.47 बजे सुबह एक परिवार ग्रुप पर (जिसमें वह जुड़े हुए हैं) एक वीडियो अपलोड किया गया। जिसमें हिंदू समाज एवं माता-बहनों को सैकड़ों गालियां दी गई हैं।
विज्ञापन


अश्लीलता के शब्दों का प्रयोग किया गया है। जिससे हिंदू समाज आहत हुआ है। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जैसे हिंदूवादी संगठनों के बारे में भद्दी-भद्दी गालियों का प्रयोग किया गया है। यह शहर में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़कर दंगे कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान शिव, भगवान राम, माता सीता को गालियां दी गई हैं। उन्होंने इस प्रकार की घटिया मानसिकता का प्रयोग करने वाले इन लोगों की विधिवत रूप से जांचकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी जसपाल सिंह पंवार ने बताया कि एसआई मनोज शर्मा को इस तरह की शिकायत सौंपी गई है। यह उनके संज्ञान में नहीं है। वह जांच कराकर विधिवत रूप से कार्रवाई करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed