फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   कुख्यात धोनी का सरेंडर पुलिस लेगी रिमांड पर

कुख्यात धोनी का सरेंडर पुलिस लेगी रिमांड पर

Mon, 04 Sep 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 04 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात धोनी का सरेंडर पुलिस लेगी रिमांड पर
जिले में लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके धोनी गैंग के सरगना धोनी ने दो दिन पहले एटा के जलेसर में एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए धोनी ने आठ साल पुराने बाइक चोरी के एक मामले में सरेंडर किया है। हाथरस गेट पुलिस जल्द ही धोनी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


12 जुलाई की रात को दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने सोनू सराफ निवासी माधवकुंज कॉलोनी को उस समय लूट लिया था, जब वह दुकान बंद कर जा रहे थे। बदमाश सोनू के पास से नकदी और लाखों के जेवरों से भरा थैला लूट ले गए थे। थैले में करीब साढ़े 85 हजार रुपये नकद और साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात थे।

विज्ञापन


लाखों की इस लूट में रितेश उर्फ धोनी निवासी निनामई, सासनी शामिल था। पुलिस ने लूट के आरोपी अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के गांव कठेरा निवासी कन्हैया पुत्र नरेंद्र सिंह को धर दबोचा था। पुलिस ने कन्हैया के कब्जे से लूटा गया कुछ सोना-चांदी भी बरामद किया था। कन्हैया ने बताया था कि लूटा गया ज्यादातर माल धोनी के पास है। पुलिस तभी से धोनी का पता लगाने में जुटी थी। इसके लिए उसके रिश्तेदारों के यहां दबिश दी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक धोनी ने हाल ही में दिल्ली में एक अधिकारी के घर डाका डाला है। इसके बाद से यूपी एसटीएफ ने उस पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस से बचने के लिए धोनी के पास सिवाय सरेंडर के कोई चारा नहीं था। कोतवाल हाथरस गेट अनिल कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने एक दारोगा को जलेसर भेजा है। कोर्ट से रिमांड लेकर धोनी से पूछताछ की जाएगी और लूटे गए माल को बरामद किया जाएगा। मालूम हो कि धोनी को बीते साल तत्कालीन एसपी अजयपाल शर्मा के समय पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर छूटने के बाद धोनी फिर अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया और जिले में ही उसने कई लूट की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed