फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बाइक चोरी के बाद पार्ट्स बेचते रंगे हाथ पकड़ा

बाइक चोरी के बाद पार्ट्स बेचते रंगे हाथ पकड़ा

Thu, 27 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोरी के बाद पार्ट्स बेचते रंगे हाथ पकड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में बाइक चोरी बड़े पैमाने पर हो रही है। बाइक चोर एक शहर से बाइक चोरी करने के बाद दूसरे शहर में उसके पार्ट्स कर बेच देते हैं, इससे पुलिस के लिए चोरी हुई बाइक बरामद कर पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। बुधवार को रात के अंधेरे में शहर के इगलास अड्डा इलाके में एक दुकान पर ऐसी ही चोरी की गई बाइक के पार्ट्स बेचे जा रहे थे ।

पार्ट्स बेचने वाला कोई और नहीं बल्कि बाइक चोरी करने वाला खुद था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके से आरोपी को बाइक के पार्ट्स के साथ दबोच लिया लेकिन पुलिस के हाथ से वह दुकानदार निकल भागा जो अपनी दुकान पर चोरी की बाइक के पार्ट्स बिकवाने का गोरखधंधा करता ह्रै।
विज्ञापन


औद्योगिक एरिया पुलिस चौकी प्रभारी घनेंद्र शर्मा के मुताबिक पकड़े गए आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सब कुछ उगल दिया। बताया कि वह अकराबाद के पिलखना इलाके के मोहल्ला अंसारी का रहने वाला है। उसका नाम ताजुद्दीन मेवाती पुत्र यामीन मेवाती है। दो मई को उसने अकराबाद से ही यह बाइक चोरी की थी। इस पर पुलिस ने बाइक के सही नंबर का पता कर उसके मालिक की जानकारी की और फिर बाइक के मालिक को कोतवाली हाथरस गेट बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक के मालिक ने अपनी बाइक के पार्ट्स पहचान लिए। पुलिस ने ताजुद्दीन मेवाती के अलावा दुकानदार मोबीन पुत्र शमशुद्दीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 411 और 413 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए ताजुद्दीन को गुरुवार का कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मौके से फरार हुए दुकानदार मोबीन की तलाश कर रही है। कोतवाल जेएस पंवार के मुताबिक जल्द मोबीन को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed