फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   कोतवाली पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय लुटेरों पर की गैंगस्टर की कार्रवाई

कोतवाली पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय लुटेरों पर की गैंगस्टर की कार्रवाई

Fri, 28 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय लुटेरों पर की गैंगस्टर की कार्रवाई
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय शातिर अपराधियों पर एसपी की संस्तुति के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इन पर लूट, डकैती के चार दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। तीनों पर गैंगस्टर की धाराओं में पुलिस ने कार्रवाई की है।

कोतवाल जेएस पंवार के निर्देशन में उनकी टीम ने 18 जुलाई को अंतरराज्यीय शातिर लुटेरे चंद्रपाल पुत्र देवीराम निवासी गली नंबर एक साहिबाबाद थाना सासनी गेट अलीगढ़, कपिल उर्फ छोटे पुत्र सोमवीर निवासी कस्बा जवां अलीगढ़ और शिवा पुत्र विजेंद्र ठाकुर निवासी अतरौली थाना भौजपुर जनपद गाजियाबाद को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


कपिल पर 28 और चंद्रपाल पर 22 मुकदमे लूट, डकैती के अलग अलग जनपदों में दर्ज हैं। चंद्रपाल ने अलीगढ़ में कई करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसका खुलासा कोतवाली पुलिस ने किया था। एसपी जयप्रकाश की संस्तुति के बाद अब तीनों शातिरों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों शातिर जेल में बंद हैं। जेएस पंवार ने बताया कि ये उत्तर प्रदेश में ही नहीं अन्य राज्यों में भी लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed