फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   पराग डेयरी के निकट हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या हुई चार

पराग डेयरी के निकट हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या हुई चार

Sun, 28 Apr 2019 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
पराग डेयरी के निकट हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या हुई चार
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन


पराग डेयरी के निकट शुक्रवार की शाम हुए सड़क हादसे में घायल दोनों महिलाओं की अलीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों महिलाएं कस्बा सासनी की रहने वाली थीं। अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम करा के पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। सड़क दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक राजुद्दीन के पुत्र यूनिस खान ने दर्ज कराई थी। अब बाकी दोनों मृतकों के परिजनों ने भी घटना की तहरीर थाने में दे दी है। ट्रक के चालक को शुक्रवार की शाम को ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार की शाम को ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी थी, जिससे असंतुलित होकर ट्रक ने बाइक को रौंद दिया था, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया था। गंभीर रूप से घायलों में दो महिलाएं भारती ( 25 वर्ष) पत्नी भोला गुप्ता और उमा (49 वर्ष) पत्नी जितेंद्र वार्ष्णेय निवासीगण मोहल्ला बारहसैनी सासनी की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो दवा लेने के लिए उसी टेंपो में बैठकर हाथरस जा रही थीं, जिसे ट्रक ने टक्कर मारी थी। उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया था। शुक्रवार की देर रात दोनों महिलाएं घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। देर रात हाथरस पहुंच कर हादसे में घायल होने की जानकारी हुई तो देखने के लिए परिजन अलीगढ़ पहुंचे।


परिजनों को दोनों महिलाएं मृत अवस्था में मिली। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है। मोहल्ले का माहौल गमगीन है। सन्नाटा छाया हुआ है। रिश्ते में दोनों महिलाएं एक ही परिवार की बुआ भतीजी बताई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed