{"_id":"5b8441b342c792466e6ee90f","slug":"71535394227-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना चंदपा में सत्यापन के नाम पर हेडकांस्टेबिल व होमगार्ड ने ली रिश्वत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाना चंदपा में सत्यापन के नाम पर हेडकांस्टेबिल व होमगार्ड ने ली रिश्वत
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
थाना चंदपा के एक हेडकांस्टेबल और एक होमगार्ड ने एक युवक से नौकरी संबंधी कागजातों के सत्यापन करने के एवज में उससे रिश्वत ले ली।
इस युवक ने बड़ी चालाकी से रुपये लेते हुए इनका वीडियो बना लिया और यह वीडियो हाथरस पुलिस के ट्विटर पर शिकायत के रूप में भेज दिया। इस पर एसपी ने तत्काल एक्शन लेते हुए हेडकांस्टेबल को निलंबित कर दिया है, जबकि होमगार्ड को निकालने के लिए जिला कमांडेंट से कहा है।
हुआ यूं कि अंकित नाम के एक युवक ने कंपनी ने जॉब करने के लिए जब अपने कुछ जरूरी कागजात थाना चंदपा में सत्यापित कराने पहुंचा तो वहां उससे घूस मांगी गई। वहां तैनात एक होमगार्ड थाने के हेडकांस्टेबल के पास उसे ले गया और इन दोनों ने उससे रुपये ले लिए।
इस युवक ने इन्हें रुपये तो दे दिए लेकिन बड़ी चालाकी ने इसकी वीडियो बना ली। उसके बाद उसने पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर दी। पुलिस के आईटी सेल पर जब यह वीडियो पहुंची तो इस बारे में कर्मियों ने एसपी को जानकारी दी। एसपी ने इन कर्मियों की पुष्टि कराई और तत्काल ही हेडकांस्टेबल रामेश्वर गौतम को निलंबित कर दिया। होमगार्ड कालीचरण राना को निकालने के लिए कमांडेंट से कहा है।