{"_id":"5b5cb9e14f1c1b49778b4e05","slug":"71532803553-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के एक व्यापारी का 33 लाख का धान हड़पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर के एक व्यापारी का 33 लाख का धान हड़पा
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
शहर के एक एक आढ़ती ने हरियाणा के एक फर्म स्वामी पर 33 लाख रुपये का धान हड़पने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में योगेश कुमार बंसल निवासी नवीन मंडी हाथरस ने रमेश शर्मा निवासी गली नंबर -7 मकान नंबर - 2 सलारपुर रोड कुरुक्षेत्र फर्म संचालक मोनिका फेशवे फूड्स वीर बदलवा रोड घोला खालसा करनाल, विनोद शर्मा व नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि नामजद वर्ष 2014 में उसके पास आए और उससे यह बोले कि उनकी फैक्ट्री को धान की आवश्यकता है।
वह जल्द ही माल प्राप्ति के दस दिन के अंदर भुगतान कर देंगे। योगेश कुमार ने इनकी बातों में आकर 55,73,298 रुपये का माल भेज दिया। कई बार तगादा करने पर 22 लाख रुपये तो उसे भिजवा दिए। जबकि 33,66,469 रुपये बकाया रह गया।
विज्ञापन
इन रुपयों को मांगने पर इन लोगों ने आनाकानी की। इस पर योगेश ने नोटिस भिजवाया तो लोगों ने उससे गली गलौज की। आरोप कि 14 मई को यह लोग गाड़ी में बैठकर आए और उससे गली गलौज कर मारपीट पर आमादा होकर वहां से चले गए। कोर्ट के आदेश मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।