{"_id":"59836c3d4f1c1bd4638b4698","slug":"71501785149-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेफ्टी टैंक में गिरी मासूम, जान पर बनीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेफ्टी टैंक में गिरी मासूम, जान पर बनीं
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो हसायन (हाथरस)।
कस्बे के मोहल्ला शीशग्रान में गुरुवार को दो वर्षीय बालिका घर के अंदर बने शौचालय के सेफ्टी टैंक में गिर गई। वह तो गनीमत रही कि घरवालों ने उसे देख लिया। उसे तत्काल बाहर निकालकर बेहोशी की हालत में स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। यहां उपचार के काफी देर बाद उसे होश आया।
मोहल्ला शीशग्राम निवासी इसरार अली के घर में टैंक का निर्माण कराया गया है। गुरुवार को इसरार की दो वर्षीय पुत्री मुकरा खेलते खेलते अचानक टैंक में गिर पड़ी। परिजनों ने यह देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से मुकरा को टैंक से बाहर निकाला। बेहोशी की हालात में बाहर निकलकर उसे उपचार के लिए ले गए। जहां पर चिकित्सक के द्वारा बेहोश मुक रा को उपचार के बाद सकुशल बचा लिया।